खेल की खबरें | मैच नहीं मिलने के बारे में नहीं सोच सकता, मेरा काम जीत के लिये कोशिश करना है: ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शारदुल ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से भारतीय टीम में अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन जब भी विराट कोहली उन्हें गेंद सौंपते हैं तो उनका अच्छा करने का दृढ़संकल्प कम नहीं हुआ है।

कैनबरा, दो दिसंबर शारदुल ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से भारतीय टीम में अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन जब भी विराट कोहली उन्हें गेंद सौंपते हैं तो उनका अच्छा करने का दृढ़संकल्प कम नहीं हुआ है।

पहले दो वनडे में ठाकुर नहीं खेले थे लेकिन अंतिम मैच में उन्होंने तीन विकेट चटकाकर प्रभावित किया जिसमें फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ का विकेट भी शामिल था।

यह भी पढ़े | PAK Vs NZ: पाक के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं.

यह पूछने पर कि क्या वह ज्यादा मौके नहीं मिलने से हताश होते हैं तो महाराष्ट्र के 29 साल के खिलाड़ी ने नकारात्मक जवाब देते हुए कहा, ‘‘चयन मेरे हाथ में नहीं है। यह महत्वपूर्ण है कि मैं भारत के लिये जब भी खेलूं तो मैचों में जीत दिलाने की कोशिश करूं। मेरे दिमाग में यही होता है। ’’

वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद ठाकुर ने सफेद गेंद से 27 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

यह भी पढ़े | दाविद मालन ने टी-20 में हासिल किए सबसे ज्यादा रेटिंग अंक.

तीन साल से ज्यादा समय में केवल 12 वनडे में खेलने वाले ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं जीतने के लिये खेलता हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे सिर्फ एक ही मैच मिल रहा है या फिर मैं किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह खेल रहा हूं। एक बार जब आप मैदान में होते हो तो सभी खिलाड़ी सिर्फ मैच जीतने पर ध्यान लगाते हैं। ’’

भारतीय टीम अब टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी लेकिन ठाकुर टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम काफी लंबे समय पहले ही चुन ली गयी थी। मैं टी20 टीम का हिस्सा नहीं था इसलिये मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान