देश की खबरें | सशस्त्र बलों में पद नहीं कर सकता भोजन की गुणवत्ता में अंतर : राहुल गांधी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता और संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
नयी दिल्ली, 11 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता और संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जवानों को कम गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना ‘‘अनुचित और भेदभावकारी’’ है तथा इसपर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े | बेरोजगारी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने बजाई घंटी.
वह रक्षा बलों में राशन की गुणवत्ता की निगरानी और वर्दी संबंधित मुद्दों पर हुई समिति की बैठक में बोल रहे थे।
गांधी ने कहा कि जवानों को अधिक गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए क्योंकि वे सीमाओं पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं।
यह भी पढ़े | NEET 2020: पंजाब में 13 सितंबर का नहीं रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, NEET परीक्षा के चलते लिया गया फैसला.
कहा जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने समिति से कहा है कि जवानों के भोजन की गुणवत्ता अधिकारियों के भोजन जैसी ही होनी चाहिए।
सूत्रों ने बताया कि गांधी ने समिति से कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता, पद वेतन तय कर सकता है, लेकिन खाने-पीने की गुणवत्ता नहीं।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रक्षा बलों में अधिकारियों तथा जवानों के भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में कोई अंतर नहीं है, सिवाय इसके कि अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग चीजें मिलती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)