देश की खबरें | भारत में नियुक्त अधिकारियों की पहचान सार्वजनिक नहीं कर सकते: गूगल ने अदालत से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी कंपनी गूगल एलएलसी ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा है कि भारत में नियुक्त अपने अधिकारियों के नाम एवं पहचान का वह सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं कर सकती है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई अमेरिकी कंपनी गूगल एलएलसी ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा है कि भारत में नियुक्त अपने अधिकारियों के नाम एवं पहचान का वह सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं कर सकती है।

गूगल ने कहा कि वह ऐसा इसलिए नहीं कर सकती कि उन्हें कानून के मुताबिक (ऑनलाइन उपलब्ध) अवैध सामग्री हटाने के लिये सरकारी अधिकारियों के साथ समन्वय के लिये नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े | ऐश्वर्या राय बच्चन को इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोरोना पॉजिटिव आया था रिपोर्ट : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अमेरिकी कंपनी ने कहा कि नियुक्त किये गये अधिकारियों के नाम एवं पहचान का खुलासा करने से उन्हें नियुक्त करने का उद्देश्य प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा क्योंकि उन्हें अपने राह से भटकाया जाएगा और उनके कार्य करने में बाधा डाली जाएगी। इससे सरकार के तत्काल अनुरोध पर समय पर एवं प्रभावी प्रतिक्रिया करने की उनकी क्षमता घट जाएगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) विचारक के. एन. गोविंदाचार्य द्वारा दायर एक जनहित याचिका के जवाब में गूगल ने अपने हलफनामे में यह कहा है।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 795 नए मामले सामने आए.

याचिका के जरिये गूगल, फेसबुक और ट्विटर को भारत में नियुक्त अपने अधिकारियों के बारे में सूचना का खुलासा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

अधिवक्ता विराग गुप्ता के मार्फत दायर याचिका में दावा किया गया है कि नियुक्त अधिकारियों के ब्योरे के अभाव में न्याय के क्रियान्वयन के लिये कोई स्पष्ट तंत्र नहीं है।

वहीं, गूगल ने इस दलील का विरोध करते हुए कहा कि ना तो आईटी अधिनियम और ना ही इसके तहत बनाये गये नियम उसे नियुक्त अधिकारियों को अधिसूचित करने का निर्देश देते हैं।

कंपनी ने कहा कि उनमें सिर्फ यह कहा गया है कि इस तरह के अधिकारी सरकारी प्राधिकारों के साथ समन्वय के लिये रखे जाएंगे।

गूगल ने कहा कि उसकी सेवाओं के उपयोगकर्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिये एक शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका ब्योरा सार्वजनिक रूप से गूगल के एक लिंक पर उपलब्ध है।

गोविंदाचार्य ने केंद्र को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया है कि तीनों साइटों पर प्रसारित किये जाने वाले फर्जी खबरों और नफरत भरे बयानों को हटाना सुनिश्चित किया जाए।

सर्च इंजन और यू ट्यूब जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली गूगल ने सामग्री के मनमाने नियमन के याचिकाकर्ता के दावे से इनकार किया और कहा कि उसके पास नीतियों की एक सूची है, जो स्पष्ट रूप से आपत्तिजनक एवं अनुचित सामग्री का नियमन करती है।

इसने यह भी कहा कि नफरत भरे बयान या फर्जी खबरों पर उसकी नीतियों का उल्लंघन करने वाली किसी भी सामग्री को हटा दिया जाता है तथा ऐसा फिर से किये जाने पर संबद्ध अकाउंट को बंद कर दिया जाता है।

इसने याचिकाकर्ता के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि गूगल इंडिया ने कर के भुगतान से बचने के लिये अपने पूरे राजस्व का खुलासा नहीं किया है। साथ ही, इस बात से भी इनकार किया कि गूगल एलएलसी ने भाारतीय नागरिकों के निजी डेटा अवैध रूप से हासिल किये हैं या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े किसी डेटा का अवैध रूप से खुलासा कर दिया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ये आरोप झूठे, बेबुनियाद और इसकी वैश्विक छवि और कारोबार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\