विदेश की खबरें | निरीक्षण के बिना जहाजों के निर्बाध मार्ग की अनुमति नहीं दे सकते: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने साथ ही आगाह किया कि वह उसकी मंजूरी के बिना जाहजों की आवाजाही की अनुमति नहीं देगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस ने साथ ही आगाह किया कि वह उसकी मंजूरी के बिना जाहजों की आवाजाही की अनुमति नहीं देगा।

रूस द्वारा बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में वसीली नेबेंजिया ने कहा, ‘‘ काला सागर संघर्ष का क्षेत्र बना हुआ है और हम अपने निरीक्षण के बिना जहाजों के निर्बाध मार्ग की अनुमति नहीं दे सकते।’’

उन्होंने कहा कि रूस वहां से गुजर रहे जहाजों को नियंत्रित करने के लिए ‘‘ स्वयं कदम उठाएगा’’, हालांकि इस संबंध में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

नेबेंजिया ने यूक्रेन पर पश्चिमी ताकतों खासकर ब्रिटेन की मदद से ‘‘ मानवीय आनाज गलियारे की आड़ में’’ रूस के काला सागर बेड़े और सेवस्तोपोल के बुनियादी ढांचे पर ‘‘ बड़े पैमाने पर हवाई और समुद्री हमले’’ करने का आरोप लगाया। ये हमले 29 अक्टूबर की सुबह किए गए।

संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से यूक्रेन से विश्व बाजारों में अनाज पहुंचाने के लिए रूस इस समझौते पर सहमत हुआ था। रूस ने हमलों का आरोप लगाते हुए यूक्रेन से अनाज का निर्यात करने के समझौते को निलंबित करने की घोषणा की है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने रूस के 29 अक्टूबर के हमलों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि अनाज समझौते के तहत चलाए जा रहे जहाजों की रक्षा करने वाले नागरिक जहाजों के लिए ‘शिपिंग कॉरिडोर’ ‘‘सुबह चार बजे नहीं खुला था ’’ और ‘‘जब जहाज गलियारे से गुजरते हैं’’ केवल तभी इसे खोला जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now