देश की खबरें | विद्यालयों में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप की मांग को लेकर रैली निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विद्यालयों में नौकरी के इच्छुक सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को यहां मैदान इलाके में एक विरोध रैली में हिस्सा लिया और राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) 2016 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की मांग की।

कोलकाता, छह फरवरी विद्यालयों में नौकरी के इच्छुक सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को यहां मैदान इलाके में एक विरोध रैली में हिस्सा लिया और राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) 2016 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की मांग की।

रैली में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने दावा किया कि एसएलएसटी 2016 उत्तीर्ण करने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) 2016 के अभ्यर्थियों और ‘जोग्यो शिक्षक शिक्षा अधिकार मंच’ के सदस्यों ने मैदान मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन शुरू किया और फिर बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पहले उन्हें रोका और फिर हिरासत में ले लिया।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हमारी नियुक्ति की मांग पर ध्यान देने के लिए हस्तक्षेप करें। हम 26 दिसंबर से सड़कों पर हैं। हम मुख्यमंत्री के आवास तक शांतिपूर्ण रैली आयोजित करना चाहते थे और उनसे बात करना चाहते थे। हम वैध अभ्यर्थी हैं और हमारे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री हमसे बात करें...।’’

अधिकारी ने बताया कि रैली आयोजित करने की कोशिश कर रहे किसी भी संभावित समूह पर नजर रखने के लिए जवाहरलाल नेहरू रोड, मिडलटन स्ट्रीट और अन्य आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिडलटन स्ट्रीट के आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति ‘‘नियंत्रण में है’’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी