एजेंसी न्यूज

Candidates Chess: डी गुकेश का सामना फिरोजा अलीरजा से होगा, दोनों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 13वें दौर में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा को हराकर खिताब जीतने की अपनी संभावनायें पुख्ता करना चाहेंगे ।

Candidates Chess: डी गुकेश का सामना फिरोजा अलीरजा से होगा, दोनों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद
D.Gukesh (Photo Credit: @chesscom_in)

टोरंटो, 20 अप्रैल: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 13वें दौर में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा को हराकर खिताब जीतने की अपनी संभावनायें पुख्ता करना चाहेंगे. सफेद मोहरों से गुकेश का यह आखिरी मैच होगा और अलीरजा इस समय सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं. यह भी पढ़ें: Deepak Hooda ने छोड़े रविन्द्र जडेजा का कैच, लेकिन फील्डिंग कोच Jonty Rhodes ने दे दिया खास अवार्ड, मैच में MS धोनी की एंट्री में देरी करने के लिए कहा शुक्रिया, देखें वीडियो

गुकेश, अमेरिका के हिकारू नकामूरा और रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि 7 . 5 अंक लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. टूर्नामेंट के दो ही दौर बाकी हैं. टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला नेपोम्नियाश्चि और नकामूरा के बीच होगा. नकामूरा ने लगातार तीन जीत दर्ज की है जबकि नेपाम्नियाश्चि अकेले खिलाड़ी हैं जो 12 मुकाबलों में अपराजेय रहे हैं.

फेबियानो कारूआना भी जीत के दावेदारों में से हैं जिनके सात अंक है. उनका सामना भारत के आर प्रज्ञानानंदा से और आखिरी दौर में नेपोम्नयाश्चि से होगा. गुकेश को आखिरी दौर में नकामूरा से खेलना है.

प्रज्ञानानंदा के छह अंक है और वह शीर्ष तीन की दौड़ से बाहर हैं. भारत के विदित गुजराती भी पदक की दौड़ में नहीं है. महिला वर्ग में चीन की झोंग्यी तान आठ अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि उनकी हमवतन टी लेइ उनसे आधा अंक पीछे हैं. रूस की अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना और कैटरीना लागनो के साथ भारत की कोनरू हम्पी के छह अंक हैं. भारत की आर वैशाली के 5 .5 अंक हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).