खेल की खबरें | ‘कैंसर’ है सीएसए के अंदर ‘आंतरिक एजेंडा’: स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट महानिदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि संगठन के अंदर ‘आंतरिक एजेंडा’ हैं जो ‘कैंसर’ बन गया है।

जोहानिसबर्ग, दो अगस्त पूर्व कप्तान और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट महानिदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि संगठन के अंदर ‘आंतरिक एजेंडा’ हैं जो ‘कैंसर’ बन गया है।

स्मिथ ने संकेत किए कि वरिष्ठ पदों पर बैठे कुछ लोगों के काम ने संगठन को बदनाम किया और मीडिया में चीजों के ‘लीक’ होने से मौजूदा आंतरिक समस्याएं पैदा हुईं।

यह भी पढ़े | दक्षिण अफ्रीका का वेस्टइंडीज दौरा अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित.

‘न्यूज24.कॉम’ ने स्मिथ के हवाले से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले कुछ समय से यह संगठन के अंदर कैंसर है और चीजों में सुधार नहीं हो रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानने का प्रयास करते हो कि इस संगठन में वरिष्ठ पदों में बैठे कौन लोग ऐसा कर रहे हैं और क्यों? उनका लक्ष्य क्या है? क्या वे क्रिकेट की सेवा कर रहे हैं? यह स्पष्ट है कि कोई हाई प्रोफाइल पद पर बैठा व्यक्ति, व्यावसायिक पक्ष से जुड़ा या बोर्ड से जुड़ा, ही ऐसा कर रहा है क्योंकि जो चीजें लीक हुई वो संगठन में उनके पास ही हो सकती थीं। ’’

यह भी पढ़े | आईपीएल-13 को लेकर उम्मीद है कि सरकार की तरफ से सभी मंजूरी मिल जाएगी: बीसीसीआई अधिकारी.

पूर्व सलामी बल्लेबाज स्मिथ सीईओ थबांग मोरोए को निलंबित किए जाने के बाद पिछले साल दिसंबर में सीएसए से क्रिकेट महानिदेशक के रूप में जुड़े थे। वह तब से दो साल का अनुबंध कर चुके हैं जिसे तीसरे कार्यकाल के लिए बढ़ाए जाने का विकल्प है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए 2002 से 2014 के बीच 117 टेस्ट में 9265 रन बनाने वाले स्मिथ ने कहा निश्चित तौर पर उन्हें लगता है कि शीर्ष पदों पर ऐसे लोग बैठे हैं जिनके उद्देश्य गलत है।

इस खबर में सीएसए अध्यक्ष क्रिस नेनजानी का भी हवाला दिया गया है जिन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया को सूचना लीक करने वाले कुछ लोगों की जानकारी है और पिछले लगभग 18 महीने से यह संगठन के अंदर समस्या बना हुआ है।

नेनजानी ने कहा, ‘‘इसने काफी लोगों को प्रभावित किया है। इस मुद्दे पर मैं भी बोर्ड के साथ नाखुशी जाहिर कर चुका हूं।’’

स्मिथ ने कहा कि क्रिकेट महानिदेशक के रूप में उनकी और उनके स्टाफ की नियुक्ति जिसमें मुख्य कोच मार्क बाउचर भी शामिल हैं, अनुचित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\