Russia Ukraine War: कनाडा जितने लोगों को संभव होगा शरण देगा- प्रधानमंत्री ट्रूडो

ट्रूडो ने कहा कि जिंदा रहने के लिए अपना सब कुछ पीछे छोड़कर देश से निकल रहे यूक्रेन के लाखों लोगों को देखकर हमारा दिल पसीज जाता है. ट्रूडो ने पोलैंड में कहा, ‘‘ कनाडा मदद करेगा, कनाडा आपकी मदद के लिए यहां मौजूद है.’’ पोलैंड, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य है, जिसकी सीमा यूक्रेन से लगती है.

ट्रूडो ने कहा कि जिंदा रहने के लिए अपना सब कुछ पीछे छोड़कर देश से निकल रहे यूक्रेन के लाखों लोगों को देखकर हमारा दिल पसीज जाता है. ट्रूडो ने पोलैंड में कहा, ‘‘ कनाडा मदद करेगा, कनाडा आपकी मदद के लिए यहां मौजूद है.’’ पोलैंड, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य है, जिसकी सीमा यूक्रेन से लगती है. रूसी सेना के 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करने के बाद से करीब 15 लाख लोगों ने पोलैंड में शरण ली है. पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा और प्रधानमंत्री माट्यूज़ जैकब मोराविएकी के साथ बातचीत के दौरान ट्रूडो ने शरणार्थियों को पनाह देने में पोलैंड को मदद की पेशकश की.

उन्होंने यूक्रेन का साथ देने और रूस पर कड़े प्रतिबंधों को जारी रखने के तरीकों पर भी चर्चा की. वॉरसॉ में ट्रूडो ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात की. ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार शरणार्थियों को कनाडा में बहुत जल्द आने की अनुमति देने के लिए आव्रजन प्रक्रियाओं को तेज कर रही है, जहां यूक्रेनी मूल के कई लोग रहते हैं. ट्रूडो ने डूडा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वे जब यहां आएंगे तो हम उन्हें पढ़ने, काम करने की अनुमति देंगे. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: युद्ध में बच जाना चमत्कार की तरह है- निकाले गए भारतीय छात्रों ने याद किए अनुभव

कई लोगों को उम्मीद होगी कि संघर्ष खत्म होने के बाद वे यूक्रेन लौट पाएंगे, वहीं कई कनाडा जैसे देशों में ही आगे का जीवन बितना चाहेंगे और हम जितनों को संभव होगा शरण देंगे. ट्रूडो ने कहा कि कनाडा, मानव त्रासदी के लिए जिम्मेदार रूसी नेताओं, विशेष रूप से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हेग में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के समक्ष लाने में सक्रिय रूप से मदद करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू