FIFA World Cup 2022: कनाडा विश्वकप में 36 साल बाद खेलेगा पहला मैच, बेल्जियम से मिलेगी कड़ी चुनौती

कनाडा 1986 के बाद पहली बार विश्वकप में खेल रहा है और उसका पहला मुकाबला ही बेल्जियम की टीम से है जो 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी और अभी फीफा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Photo Credits PTI)

FIFA World Cup 2022: कनाडा 1986 के बाद पहली बार विश्वकप में खेल रहा है और उसका पहला मुकाबला ही बेल्जियम की टीम से है जो 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी और अभी फीफा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज है. कनाडा 36 साल पहले जब अपने पहले विश्वकप में खेला था तो वह एक भी गोल करने में नाकाम रहा था. उसे तब फ्रांस, हंगरी और सोवियत संघ से हार का सामना करना पड़ा था.अब कनाडा की अगुवाई नई पीढ़ी कर रही है जिसमें अल्फोंसो डेविस, जोनाथन डेविड और काइल लारिन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

बेल्जियम और कनाडा के अलावा ग्रुप एफ में क्रोएशिया और मोरक्को की टीम भी शामिल हैं. इनमें बेल्जियम की टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है जो 2018 में तीसरे स्थान पर रही थी. पिछले सात वर्षों से बेल्जियम की टीम कोच रॉबर्टो मार्टिनेज की देखरेख में खेल रही है और पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची थी. यह भी पढ़े: FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप में इतिहास को फिर से लिखने के लिए ब्राजील तैयार

बेल्जियम की टीम में केविन डी ब्रुइन और एडेन हज़ार्ड तथा रोमेलु लुकाकू जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे इस विश्वकप को अपने लिए यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. डिफेंडर टोबी एल्डरविएरल्ड ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि बेल्जियम छोटा सा देश है इसलिए हमें खुशी है कि हमारे पास इस तरह की प्रतिभा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\