एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | क्या किसी व्यक्ति को दोबारा हो सकता है कोरोना वायरस का संक्रमण?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों में किसी न किसी तरह की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि इस क्षमता का स्तर क्या होगा और यह कब तक टिकेगी।

विदेश की खबरें | क्या किसी व्यक्ति को दोबारा हो सकता है कोरोना वायरस का संक्रमण?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों में किसी न किसी तरह की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि इस क्षमता का स्तर क्या होगा और यह कब तक टिकेगी।

ऐसी खबरें हैं कि ठीक होने के कई सप्ताह बाद लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इस तरह की खबरों ने कई विशेषज्ञों को यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि क्या व्यक्ति दोबारा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है?

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

कई विशेषज्ञों को लगता है कि लोग समान बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं या फिर जांच रिपोर्ट में पहले संक्रमण के शेष अवशेषों का पता चल रहा है। ऐसी भी संभावना है कि जांच रिपोर्ट गलत आ रही हो और इनमें इस वजह से लोगों के दोबारा संक्रमित होने की बात कही जा रही हो।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ठीक होने के बाद जांच रिपोर्ट में फिर से संक्रमित पाए जाने के बाद किसी व्यक्ति से दूसरों को संक्रमण होने का कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं है।

यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.

अन्य विषाणुओं के संबंध में हुए अध्ययनों में पाया गया है कि लोग अपने पहले संक्रमण के बाद तीन महीने से लेकर एक साल के भीतर फिर से बीमार हो सकते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के मामले में ऐसा हो सकता है या नहीं, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

बोस्टन कॉलेज में वैश्विक जनस्वास्थ्य कार्यक्रम के निदेशक डॉ. फिलिप लांद्रिगन ने कहा कि यह काफी कुछ एक उभरता विज्ञान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).