देश की खबरें | क्या किसी व्यक्ति को जानकारी दिये बिना उसके खिलाफ आपराधिक शुरू हो सकती है: सिब्बल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के कतिपय प्रावधानों की व्याख्या से संबंधित मुद्दों पर सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय में यह सवाल रखा गया कि क्या किसी व्यक्ति को उसके खिलाफ मामले की जानकारी दिये बगैर आपराधिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के कतिपय प्रावधानों की व्याख्या से संबंधित मुद्दों पर सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय में यह सवाल रखा गया कि क्या किसी व्यक्ति को उसके खिलाफ मामले की जानकारी दिये बगैर आपराधिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति सी. टी. रविकुमार की पीठ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि शीर्ष अदालत को पेश मामले में इस सवाल पर भी विचार करना होगा। सिब्बल धनशोधन कानून के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं की ओर से बहस कर रहे थे।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने पीठ से कहा कि आपराधिक न्याय प्रणाली में, आपराधिक जांच से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया खुली होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को यह बताए बिना बुलाया जा रहा है कि वह एक आरोपी है या गवाह, एक और पहलू है जिसे अदालत को जांचना होगा। सिब्बल ने कहा, ‘‘पहला सवाल जिस पर विचार करना होगा - क्या कानून में कोई प्रक्रिया हो सकती है कि किसी व्यक्ति को उसके खिलाफ मामले की जानकारी दिये बगैर आपराधिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।’’

दलीलों के दौरान, पीठ ने कहा कि भ्रष्ट तरीकों से अर्जित धन का पता लगाने के लिए कानून में संशोधन करना होगा।

सिब्बल ने कहा कि वह इस पर विवाद नहीं कर रहे हैं और उनकी दलीलें संवैधानिक मुद्दे पर हैं।

वरिष्ठ वकील ने पीठ से कहा, ‘‘ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए लेकिन कानून के तहत आरोपी को कुछ सुरक्षा दी जाती है।’’

पीठ 27 जनवरी को बहस जारी रखेगी। पीठ ने इस बात पर गौर किया कि हाल में एक राज्य में जहां चुनाव चल रहे हैं और वहां छापे के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पहले पीठ को बताया था कि इस मामले में 200 से अधिक याचिकाएं हैं और कई गंभीर मामलों में अंतरिम रोक लगाई गई है, जिसके कारण जांच प्रभावित हुई है।

इनमें से कुछ याचिकाओं के जरिये पीएमएलए के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू