देश की खबरें | गुजरात की वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त, 13 नवंबर को मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम को समाप्त हो गया। इसके साथ ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पुरजोर कोशिश की।

पालनपुर, 11 नवंबर गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम को समाप्त हो गया। इसके साथ ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी पुरजोर कोशिश की।

कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपूत और भाजपा के स्वरूपजी ठाकुर के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के बागी मावजी पटेल की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा।

सात अन्य उम्मीदवारों में छह निर्दलीय और भारतीय जन परिषद पार्टी का प्रत्याशी उपचुनाव के लिए चुनाव मैदान में हैं।

वाव विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकुर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

गेनीबेन जून में बनासकांठा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। निर्वाचन अधिकारी और सहायक जिलाधिकारी कार्तिक जीवानी ने बताया, “वाव सीट के लिए प्रचार सोमवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और 13 नवंबर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा।”

उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\