जरुरी जानकारी | कैम्पा, अन्य कंपनियां अच्छा कर रहीं, हमारे सामने सर्वश्रेष्ठ बनने की चुनौती: कोका-कोला अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोका-कोला के वैश्विक अध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जॉन मर्फी ने बुधवार को कहा कि कैम्पा सहित स्थानीय कंपनियां भारतीय पेय बाजार में काफी ‘अच्छा काम’ कर रही हैं।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी कोका-कोला के वैश्विक अध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जॉन मर्फी ने बुधवार को कहा कि कैम्पा सहित स्थानीय कंपनियां भारतीय पेय बाजार में काफी ‘अच्छा काम’ कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से उनकी कंपनी को प्रासंगिक बने रहने और नई निवेश रणनीतियों के अनुकूल ढलने में मदद मिल रही है।

भारत में पेय पदार्थों की खपत अभी भी अपेक्षाकृत कम है और भारत की युवा आबादी तथा उपभोग खर्च बढ़ने के कारण उद्योग की वृद्धि की संभावनाएं अत्यंत सकारात्मक हैं।

इसके अलावा, बढ़ते शहरीकरण ने भी पहुंच में मदद की है, जिसे देश के डिजिटलीकरण से और बढ़ावा मिला है।

मर्फी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “सरकार ने कई वर्षों में जो निवेश किया है, उसका लाभ अब देश के लोगों को मिल रहा है। बदले में, हमारे जैसे उद्योगों के लिए अवसर पैदा हो रहे हैं। लोगों को पेय पदार्थ पीना है। हमारा काम उनकी पहली पसंद बनना है।”

जब उनसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के ब्रांड कैम्पा से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह हमें हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की चुनौती देता है।

मर्फी ने कहा, “जब हमारे सामने कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती, तो हम आलसी हो जाते हैं, हम आत्मसंतुष्ट हो जाते हैं, और हम अच्छा काम तो करते हैं, लेकिन हम उतने अच्छे नहीं होते, जितने हमें होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “...भारत के प्रतिस्पर्धियों के मामले में, कैम्पा भी है। कई स्थानीय, क्षेत्रीय कंपनियां हैं जो बहुत अच्छा काम कर रही हैं। हमारे पास वरुण (पेप्सी बॉटलर वरुण बेवरेजेज) से जुड़ी कंपनियां हैं जो बहुत अच्छा काम कर रही हैं, और यह हमारे लिए चुनौती है।”

हालांकि, उन्होंने यह कहा कि भारत में कोका-कोला का पोर्टफोलियो दुनिया में कहीं भी सबसे मजबूत है।

इसमें थम्सअप, माजा, लिम्का आदि स्थानीय ब्रांड शामिल हैं।

उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2022 में तत्कालीन बंद हो चुके कैंपा ब्रांड का अधिग्रहण किया था और एक साल बाद इसे फिर से पेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका