जरुरी जानकारी | कॉल ड्रॉप की शिकायतें बढ़ीं, गुणवत्ता मानकों की समीक्षा जरूरीः ट्राई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार नियामक ट्राई ने शुक्रवार को कहा कि फोन कॉल बीच में ही कट जाने से जुड़ी शिकायतों में बढ़ोतरी होने से दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के मौजूदा मानकों की समीक्षा की जरूरत पैदा हो गई है।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त दूरसंचार नियामक ट्राई ने शुक्रवार को कहा कि फोन कॉल बीच में ही कट जाने से जुड़ी शिकायतों में बढ़ोतरी होने से दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के मौजूदा मानकों की समीक्षा की जरूरत पैदा हो गई है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा कि जिला स्तर पर दूरसंचार नेटवर्क के प्रदर्शन को परखने के लिए सेवा गुणवत्ता नियमों की समीक्षा करनी होगी। इसके अलावा अब 4जी एवं 5जी सेवाओं को भी इसके दायरे में लाने के बारे में सोचना होगा।

नियामक ने संशोधित नियमों का मसौदा पेश करते हुए कहा, "देश में व्यापक स्तर पर 4जी नेटवर्क के प्रसार और 5जी सेवाओं की शुरुआत होने के बाद भी कॉल कटने, आवाज न आने और इंटरनेट की सुस्त रफ्तार जैसी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। यह दूरसंचार नेटवर्क के डिजाइन और जरूरी नेटवर्क संसाधनों की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।"

इस स्थिति में सुधार के लिए ट्राई ने कॉल ड्रॉप मानकों को सख्त करने की जरूरत बताते हुए कहा कि सेवा गुणवत्ता मानक 2जी एवं 3जी सेवाओं के दौर में जारी किए गए थे लेकिन अब 4जी एवं 5जी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों का अनुपात 75 प्रतिशत से भी अधिक हो चुका है।

दूरसंचार नियामक ने कहा कि सेवा गुणवत्ता का आकलन दूरसंचार सर्किल के बजाय अब जिला स्तर पर करने के बारे में सोचना होगा। दूरसंचार सर्किल अमूमन एक राज्य के बराबर होता है।

ट्राई ने इस संबंध में 20 सितंबर से संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\