एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमेरिका में रह रहे भारतीयों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा, सात लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | अमेरिका में रह रहे भारतीयों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा, सात लोग गिरफ्तार

नोएडा (उप्र), 30 दिसंबर नोएडा पुलिस ने अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि नोएडा के सेक्टर-तीन में अप्रवासी भारतीयों के साथ ठगी करने वाले कॉल सेंटर का संचालन हो रहा है। पुलिस ने संबंधित कॉल सेंटर पर छापा मारकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक विशेष ऐप के माध्यम से विदेश में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करते थे। नाम के साथ मोबाइल नंबर मिलने पर आरोपी संबंधित व्यक्ति को कॉल करते थे और किफायती दामों में हजारों टीवी चैनल उपलब्ध कराने की बात कहते थे। झांसे में आने के बाद पीड़ित आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में रकम जमा करा देते थे।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास चैनल उपलब्ध कराने का लाइसेंस नहीं मिला है। वे कॉल सेंटर के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा पाए।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आशीष शर्मा, प्रखर मिश्रा, सचिन सिंह, गौरव, दिनेश पाल, स्वाति और सुरमला है।

उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने लैपटॉप, हार्ड डिस्क, डेस्कटॉप, की-बोर्ड, माउस, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वे सभी फर्जी कॉल सेंटर के कर्मचारी हैं। गोरखपुर निवासी कॉल सेंटर का सरगना फरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).