देश की खबरें | कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दत्तापुकुर विस्फोट मामले में दायर दो जनहित याचिकाएं खारिज कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उत्तर 24 परगना जिले के दत्तापुकुर में अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट के सिलसिले में दायर दो जनहित याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया।

कोलकाता, 29 अगस्त कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उत्तर 24 परगना जिले के दत्तापुकुर में अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट के सिलसिले में दायर दो जनहित याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया।

जनहित याचिकाओं में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया था।

मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम की पीठ ने कहा कि याचिकाएं समयपूर्व दायर की गई हैं। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं को जांच पूरी होने देनी चाहिए और उसके बाद यदि कोई शिकायत है, तो उनके लिए उचित मंच पर मामले को उठाना सही होगा।

मामले में एक याचिकाकर्ता पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी थे।

दत्तापुकुर में रविवार को अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गयी थी।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की ओर से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल बिल्वदल भट्टाचार्य ने कहा कि एजेंसी के अधिकारियों के एक दल ने घटनास्थल का मुआयना किया और उन्होंने पाया कि प्राथमिकी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधान शामिल नहीं किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में अग्नि सुरक्षा अधिनियम के प्रावधान शामिल किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड