जरुरी जानकारी | वेतन वृद्धि को लेकर इस महीने श्रमिक संगठनों के साथ बातचीत शुरू कर सकता है कोल इंडिया प्रबंधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का प्रंबधन वेतन वृद्धि को लेकर इस महीने श्रमिक संगठनों के साथ बातचीत शुरू कर सकता है।

नयी दिल्ली, दो जून सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का प्रंबधन वेतन वृद्धि को लेकर इस महीने श्रमिक संगठनों के साथ बातचीत शुरू कर सकता है।

हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) से संबद्ध हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष नाथुलाल पांडे ने कहा कि सीआईएल प्रबंधन ने दो-तीन दिन पहले ट्रेड यूनियनों के साथ एक बैठक की थी।

बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम ने श्रमिक संगठनों को कोयला मंत्रालय से कोयला उद्योग के लिए वेतन से जुड़ी बातचीत को लेकर एक संयुक्त द्विपक्षीय समिति के गठन की मंजूरी मिलने का जानकारी दी।

कोयला उद्योग से जुड़ी समिति में कंपनी के प्रबंधन और केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

कोल इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी श्रमिक संगठनों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए इस महीने एक संयुक्त द्विपक्षीय समिति का गठन प्रारंभ करेगी।

पांडे ने कहा कि समिति का जल्द ही गठन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठनों ने अपने मांगों की सूची बनायी है जिनमें पांच साल की अवधि के लिए वेतनों में 50 प्रतिशत की वृद्धि भी शामिल है और ये मांगें जल्द ही सीआईएल को सौंपी जाएंगी।

सीआईएल में हर पांच साल पर कर्मचारियों के वेतन में बदलाव होता है और इस बार यह वृद्धि जुलाई 2021 के लिए निर्धारित है।

यह पूछे जाने पर कि कंपनी पर वेतन में वृद्धि का क्या असर होगा, पांडे ने कहा कि इसका काफी असर पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\