जरुरी जानकारी | सीएआई ने वर्ष 2020-21 के कपास उत्पादन अनुमान को 360 लाख गांठ बनाये रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2020-21 सत्र में कपास उत्पादन के अनुमान को जनवरी के अनुमान के बराबर बनाए रखा है जो 360 लाख गांठ का है।
मुंबई, आठ फरवरी भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2020-21 सत्र में कपास उत्पादन के अनुमान को जनवरी के अनुमान के बराबर बनाए रखा है जो 360 लाख गांठ का है।
सीएआई ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2019-20 सत्र का कुल कपास उत्पादन 360 लाख गांठ रहा।
कपास का विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।
अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 के दौरान कुल कपास की आपूर्ति 386.25 लाख गांठ होने का अनुमान है। एक गांठ 170 किलोग्राम की होती है। इसमें 255.25 लाख गांठों की नयी आवक, 31 जनवरी तक छह लाख गांठों का अनुमानित आयात और एक अक्टूबर, 2020 के पहले का बचा 125 लाख गांठ का स्टॉक शामिल है।
सीएआई ने अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 तक 110 लाख गांठों पर कपास की खपत का अनुमान लगाया है। इसी दौरान निर्यात 29 लाख गांठ होने का अनुमान है।
कपास का कुल स्टॉक 31 जनवरी को 247.25 लाख गांठ रहने का अनुमान है।
कपास की कुल घरेलू खपत इस विपणन वर्ष में 330 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले महीने के अनुमान के अनुरूप है। यह खपत में 80 लाख गांठ की वृद्धि दर्शाता है। कोविड19 के कारण लाकडाउन से से प्रभावित पिछले फसल वर्ष में 250 लाख गांठ की खपत होने का अनुमान है। खपत इस साल अपने सामान्य स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।
इस बीच, सीएआई ने पिछले कपास सत्र में अनुमानित 50 लाख गांठों के मुकाबले चालू सत्र में निर्यात 54 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है।
सीएआई ने कहा कि कपास सत्र 2020-21 के अंत में कपास का बचा हुआ स्टॉक, पिछले कपास सत्र 2019-20 के अंत में 107.50 लाख गांठ के मुकाबले 115 लाख गांठ होने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)