जरुरी जानकारी | सीएआई ने 2021-22 सत्र में कपास का उपज अनुमान घटाकर 335.13 लाख गांठ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कपास उत्पादन घटने की आशंका को देखते हुए 2021-22 सत्र के लिए कपास उत्पादन अनुमान शनिवार को आठ लाख गांठ घटाकर 335.13 लाख गांठ कर दिया।

मुंबई, नौ अप्रैल भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कपास उत्पादन घटने की आशंका को देखते हुए 2021-22 सत्र के लिए कपास उत्पादन अनुमान शनिवार को आठ लाख गांठ घटाकर 335.13 लाख गांठ कर दिया।

सीएआई ने एक बयान में कहा कि फसल वर्ष 2020-21 के दौरान कुल उत्पादन 353 लाख गांठ रहा था। सीएआई ने गुजरात के लिए उत्पादन अनुमान घटाकर 88.99 लाख गांठ, तेलंगाना में 39.91 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 83.50 लाख गांठ और कर्नाटक में 21 लाख गांठ कर दिया है।

इस बीच, अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक कपास की कुल आपूर्ति 343.68 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 262.68 लाख गांठ की आवक, 6 लाख गांठ का आयात और सत्र की शुरुआत में 75 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है।

इसके साथ ही कपास संघ ने अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 के दौरान 175 लाख गांठ कपास की खपत का अनुमान लगाया है जबकि 31 मार्च, 2022 तक निर्यात की खेप 35 लाख गांठ होने का अनुमान है।

सीएआई द्वारा घरेलू खपत का अनुमान 340 लाख गांठ होने का अनुमान है, जो पिछले अनुमान के समान स्तर पर ही है जबकि इस सत्र में निर्यात 45 लाख गांठ होने का अनुमान है।

इसी तरह, सीएआई ने पिछले साल के बचे स्टॉक का अनुमान पहले के 48.13 लाख गांठ से घटाकर 40.13 लाख गांठ कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\