जरुरी जानकारी | मंत्रिमंडल ने भारत, मिस्र के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) और मिस्र के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के बीच के समझौते को मंजूरी दी।

नयी दिल्ली, 17 मई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) और मिस्र के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के बीच के समझौते को मंजूरी दी।

दोनों प्रतिस्पर्द्धा नियामकों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का मकसद सूचना के आदान-प्रदान, बेहतर गतिविधियों को साझा करने के साथ क्षमता निर्माण के लिये विभिन्न पहल के जरिये प्रतिस्पर्धा कानून और नीतियों के मामले में सहयोग को बढ़ावा देना और उसे मजबूत करना है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और इजिप्शियन कम्प्टीशन ऑथोरिटी (ईसीए) के बीच समझौते को मंजूरी दी।’’

समझौता ज्ञापन का उद्देश्य सीसीआई और ईसीए के बीच संबंधों को विकसित और मजबूत करना है। साथ ही प्रतिस्पर्धा कानून को लागू करने में एक दूसरे के अनुभवों से सीखना है।

इससे अंततः उपभोक्ताओं को बड़े पैमाने पर लाभ होगा और समावेश को बढ़ावा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\