एजेंसी न्यूज

Gurugram Car Robbery: गुरुग्राम में लिफ्ट देने के बाद सवारी को लूटने के आरोप में Cab चालक, पूर्व वेटर गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने दो कैब चालकों और उनके एक साथी को एक यात्री को अपनी कैब में लिफ्ट देने के बाद उसे लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Gurugram Car Robbery: गुरुग्राम में लिफ्ट देने के बाद सवारी को लूटने के आरोप में Cab चालक, पूर्व वेटर गिरफ्तार
Arrest (Photo Credits: Twitter)

गुरुग्राम, 26 दिसंबर : गुरुग्राम पुलिस ने दो कैब चालकों और उनके एक साथी को एक यात्री को अपनी कैब में लिफ्ट देने के बाद उसे लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने शराब खरीदने के उद्देश्य से पैसे के लिए उस व्यक्ति को लूटा था. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है जब एक व्यक्ति ने सिकंदरपुर से दिल्ली के महिपालपुर स्थित अपने घर के लिए लिफ्ट के लिए कैब रुकवायी. उस कार में पहले से ही चार लोग बैठे हुए थे.

पुलिस ने कहा कि इसके तुरंत बाद कार के अंदर मौजूद लोगों ने सवारी की पिटाई शुरू कर दी और उसका मोबाइल फोन और नकदी छीन ली तथा उसे सेक्टर 42 में गोल्फ कोर्स रोड पर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद मामला सुशांत लोक थाने में दर्ज किया गया था. पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार को दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Encounter: तमिलनाडु में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो हिस्ट्रीशीटर ढेर- VIDEO

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय साहिल खान उर्फ सल्लू, 24 वर्षीय मोहम्मद शाहिद उर्फ चन्ना और वसीम अली के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि ये सभी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं. गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने कहा, ‘‘ आरोपियों ने खुलासा किया कि वे शनिवार रात शराब की एक पार्टी आयोजित करने जा रहे थे और उन्होंने खर्चे के लिए पीड़ित को अपनी कैब में लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).