एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में प्रेमिका की हत्या के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका इलाके में 22 वर्षीय एक कैब चालक को अपनी प्रेमिका का गला काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया । उसे शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में प्रेमिका की हत्या के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दिल्ली के द्वारका इलाके में 22 वर्षीय एक कैब चालक को अपनी प्रेमिका का गला काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया । उसे शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि द्वारका सेक्टर 19 के अंबराही गांव में शनिवार को 40 वर्षीय महिला की उसके घर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्ण पिछले पांच साल से महिला के साथ रिश्ते में था। वह महिला के देवर का दोस्त था और उसके माध्यम से उसके संपर्क में आया।

इस साल फरवरी में पति के निधन के बाद महिला ने कृष्ण से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। वह उसके फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज को भी नजरअंदाज करती थी। इससे कृष्ण को शक होने लगा कि वह किसी और के साथ रिश्ते में है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस को महिला का शव मिला, जिसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया, "जब महिला के कॉल विवरण रिकॉर्ड की जांच की गई, तो हमें पता चला कि वह कृष्ण के संपर्क में थी।"

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, "हत्या का मामला दर्ज किया गया है और तकनीकी निगरानी यंत्रों का उपयोग करते हुए, घटना के संबंध में सोमवार को आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

उसने बताया कि पूछताछ में कृष्ण ने महिला की हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि उसने उसे मारने का फैसला किया क्योंकि उसे शक था कि वह किसी और के साथ संबंध में है।

पुलिस ने बताया कि अपराध में प्रयुक्त हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के दो बच्चे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).