खेल की खबरें | सीए ने आईसीसी से कहा , भारतीय क्रिकेटरों पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों की पहचान नहीं हो सकी : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से कहा है कि वह उन दर्शकों को पहचान पाने में असमर्थ रहा हे जिन्होंने सिडनी टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लवादी टिप्पणियां की थी और जिन छह को मैदान से बाहर किया गया, वे असली दोषी नहीं हैं ।

सिडनी, 26 जनवरी क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से कहा है कि वह उन दर्शकों को पहचान पाने में असमर्थ रहा हे जिन्होंने सिडनी टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लवादी टिप्पणियां की थी और जिन छह को मैदान से बाहर किया गया, वे असली दोषी नहीं हैं ।

‘द ऐज’ की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया के छह जांचकर्ताओं ने सिडनी टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में मैदान से निकाले गए छह दर्शकों को क्लीन चिट दी है ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने आईसीसी को जांच की रिपोर्ट भेज दी है । आईसीसी ने उसे रिपोर्ट देने के लिये 14 दिन का समय दिया था ।

अखबार ने कहा ,‘‘ सीए को न्यू साउथवेल्स पुलिस से अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। उसे पूरा यकीन है कि सिडनी टेस्ट के चौथे दिन मैदान से निकाले गए छह दर्शकों ने खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी नहीं की थी ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘रिपोर्ट में कहा है कि उनका मानना है कि खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणियां की गई लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया के जांचकर्ता दोषियों का पता नहीं लगा सके ।’’

तीसरे टेस्ट के चौथे दिन सिराज ने दर्शकों की ओर से नस्लीय टिप्पणियों की शिकायत की थी जिसके बाद खेल कुछ समय के लिये रोकना पड़ा । पुलिस ने छह दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया था । बीसीसीआई ने इस घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी ।

अखबार ने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कई भारतीय खिलाड़ियों से पूछताछ की और दर्शकों की भी गवाही ली । इसमें कहा गया ,‘‘ अब सूत्रों का कहना है कि भारतीयों ने मैदान पर धमकी दी थी कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने तक वे खेल बहाल नहीं करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\