खेल की खबरें | सीए ने सिडनी सिक्सर्स पर 25,000 डॉलर का जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) टीम सिडनी सिक्सर्स पर टूर्नामेंट के नियमों का उल्लघंन करने के लिये 25,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जिसने टीम शीट में एक खिलाड़ी को शामिल कर दिया जबकि वह उसकी अधिकारिक टीम का हिस्सा नहीं थी।

सिडनी, 22 नवंबर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) टीम सिडनी सिक्सर्स पर टूर्नामेंट के नियमों का उल्लघंन करने के लिये 25,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जिसने टीम शीट में एक खिलाड़ी को शामिल कर दिया जबकि वह उसकी अधिकारिक टीम का हिस्सा नहीं थी।

सिडनी सिक्सर्स ने शनिवार की रात मेलबर्न रेनेगाडेस के खिलाफ अपने मैच में तेज गेंदबाज हेले सिल्वर-होम्स को चुना। वह हाल में पैर की चोट से उबरकर लौटी हैं लेकिन बिग बैश तकनीकी समिति ने उनकी वापसी को अभी तक मंजूरी नहीं दी थी।

यह भी पढ़े | Mohammed Siraj Father Demise: सिराज के पिता के निधन पर BCCI ने दिया था भारत वापस जाने का विकल्प, तेज गेंदबाज ने टीम के साथ रहने का किया फैसला.

स्वीकृति के बिना सिल्वर-होम्स तकनीकी रूप से चयन के लिये अयोग्य थीं।

उन्होंने सिक्सर्स की पारी में बल्लेबाजी नहीं की क्योंकि यह गलती दूसरी पारी में उनके मैदान पर उतरने से पहले ही पता कर ली गयी। सिक्सर्स ने गलती की सूचना दी लेकिन फिर भी उस पर कड़ा जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया में इस खास रणनीति के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं मोहम्मद शमी, देखें तस्वीर.

रविवार को जारी एक बयान में सीए के इंटीग्रिटी और सुरक्षा प्रमुख सीन कैरल ने कहा, ‘‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया अपने सभी टूर्नामेंट में सत्यनिष्ठा की महत्ता पर काफी जोर देता है जिसमें अपने खिलाड़ियों के अनुबंध के नियमों का अनुपालन करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘सिडनी सिक्सर्स द्वारा किया गया उल्लघंन गंभीर प्रकृति का है और बीती रात के मैच के दौरान क्लब के इस काम से बुरा असर पड़ा। हम एलेन सुलिवान की निष्कर्षों का समर्थन करते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट