एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | यूको बैंक के पूर्व सीएमडी के खिलाफ धन शोधन मामले में सीए गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुबोध कुमार गोयल से जुड़े 1,460 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में धन शोधन में कथित रूप से ‘‘महत्वपूर्ण’’ भूमिका निभाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | यूको बैंक के पूर्व सीएमडी के खिलाफ धन शोधन मामले में सीए गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुबोध कुमार गोयल से जुड़े 1,460 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में धन शोधन में कथित रूप से ‘‘महत्वपूर्ण’’ भूमिका निभाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि अनंत कुमार अग्रवाल को बैंक धोखाधड़ी मामले में कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड (सीएसपीएल) और अन्य की जांच के सिलसिले में 25 जून को कोलकाता में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

बयान में कहा गया कि विशेष पीएमएलए अदालत ने अग्रवाल को पांच जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। यूको बैंक के पूर्व सीएमडी गोयल को इस मामले में मई में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

ईडी ने आरोप लगाया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अग्रवाल ने गोयल की ओर से लंबे समय तक "अपराध की आय" को सफेद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ईडी ने दावा किया, "उन्होंने जानबूझकर फर्जी वित्तीय लेनदेन जैसे कि फर्जी असुरक्षित ऋण और नकदी के बदले शेयर पूंजी के माध्यम से अवैध धन जुटाने के लिए फर्जी कंपनियों का नेटवर्क बनाया और उसका संचालन किया।"

एजेंसी ने दावा किया, "अग्रवाल को इन सेवाओं के लिए भुगतान भी प्राप्त हुआ। वह धन शोधन कार्यों में सीधे तौर पर शामिल कंपनियों में प्रमुख पदों पर भी रहे और उन्होंने अवैध धन को परिवर्तित करने के लिए ऐसी संस्थाओं का इस्तेमाल किया।"

गोयल को सीएसपीएल को 1,460 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जो बाद में एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) में बदल गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).