एजेंसी न्यूज

Rajya Sabha By-Election: उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए होगा 15 सितंबर को उपचुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश से एक वर्तमान राज्यसभा सदस्य के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव 15 सितंबर को होगा।

Rajya Sabha By-Election: उत्तर प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए होगा 15 सितंबर को उपचुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे

 Rajya Sabha By-Election: उत्तर प्रदेश से एक वर्तमान राज्यसभा सदस्य के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव 15 सितंबर को होगा निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरद्वार दुबे का 26 जून को निधन हो गया था. राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवम्बर 2026 में समाप्त होना था. दुबे ने 26 नवंबर, 2020 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी.  यह भी पढ़े :  राज्यसभा चुनाव में खुली मतदान प्रणाली के खिलाफ याचिका उच्चतम न्यायालय में खारिज

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि इस उप चुनाव के लिए 29 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी. स्थापित परंपरा के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).