देश की खबरें | उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर वकील ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाने के राज्यपाल के कदम पर सवाल उठाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान उच्च न्यायालय में बुधवार को एक अधिवक्ता ने रिट याचिका दायर कर विधानसभा का सत्र नहीं बुलाने के राज्यपाल के कदम पर सवाल उठाया है।
जयपुर, 29 जुलाई राजस्थान उच्च न्यायालय में बुधवार को एक अधिवक्ता ने रिट याचिका दायर कर विधानसभा का सत्र नहीं बुलाने के राज्यपाल के कदम पर सवाल उठाया है।
अधिवक्ता सुनील कुमार ने जनहित याचिका में कहा है कि मंत्रिपरिषद ने राज्यपाल से विधानसभा का सत्र आहूत करने का अनुरोध किया है, लेकिन उस अनुरोध को ठुकरा दिया गया।
अदालत ने अभी तक इस याचिका पर संज्ञान नहीं लिया है।
राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए तीसरी बार अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेजी।
हालांकि, राज्यपाल ने एक बार फिर वह फाइल सरकार को लौटा दी।
राज्यपाल द्वारा तीसरी बार फाइल लौटाए जाने से पहले ही यह याचिका दायर की जा चुकी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
Australia Women vs India Women, 3rd ODI Pitch Report: तीसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज दिखाएंगे दम? यहां जानें पिच रिपोर्ट
खमेनेई की मौत ईरान की जनता के लिए बड़ा मौकाः ट्रंप
क्यूबा में अमेरिका की सत्ता परिवर्तन की आस के बीच मेक्सिको ने भेजी मदद
Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
\