देश की खबरें | गोलीबारी कर व्यापारी से आभूषण से भरा बैग लूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने आभूषण व्यापारी पर गोलीबारी कर उनका सोने-चांदी से भरा बैग और नकदी लूट लिया और फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि गोली पीड़ित व्यापारी के पास से निकल गई, इसलिये वह बच गये।
जयपुर, 25 अगस्त जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने आभूषण व्यापारी पर गोलीबारी कर उनका सोने-चांदी से भरा बैग और नकदी लूट लिया और फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि गोली पीड़ित व्यापारी के पास से निकल गई, इसलिये वह बच गये।
थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रतापनगर से चाकसू अपने घर जा रहे आभूषण व्यापारी राम नारायण शर्मा से बीती रात बाडा पदमपुरा रोड पर तीन अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने मारपीट की। इस दौरान युवकों ने गोलीबारी की और व्यापारी का बैग लेकर भाग गये।
पुलिस के मुताबिक बैग में लगभग 14 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 125 ग्राम सोने के आभूषण थे। इसके अलावा वे 13 हजार रुपये की नगदी भी लूट ले गये।
सिंह ने बताया कि बंदूक से निकली गोली पीड़ित व्यापारी को नहीं लगी। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

