देश की खबरें | उपचुनाव : सपा ने घोषित किए चार प्रत्याशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।
लखनऊ, पांच अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।
सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पार्टी ने नौगांवा सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा टूंडला सीट के लिए महाराज सिंह धनगर को टिकट दिया है। घाटमपुर सीट से इंद्रजीत कोरी और मल्हनी सीट से लकी यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी ने बुलंदशहर सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है।
गौरतलब है कि नौगांवा सादात टूंडला घाटमपुर मल्हनी देवरिया बुलंदशहर और बांगरमऊ विधानसभा सीटों के लिए आगामी तीन नवंबर को उपचुनाव होगा।
अमरोहा की नौगांवा सादात सीट कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और घाटमपुर सीट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन के कारण रिक्त हुई है। इसके अलावा बुलंदशहर और देवरिया सीट भी भाजपा विधायकों क्रमशः वीरेंद्र सिंह सिरोही और जन्मेजय सिंह के निधन के कारण खाली हुई है। मल्हनी सीट सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन की वजह से खाली हुई है।
फिरोजाबाद की टूंडला सीट भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल के सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है। बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा होने की वजह से खाली हुई है।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात में से छह सीटें भाजपा ने जीती थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

