देश की खबरें | 2035 तक दुनिया में चार में से एक व्यक्ति भारतीय विश्वविद्यालयों से स्नातक होगा: जैसन क्लेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जैसन क्लेयर ने बुधवार को कहा कि 2035 तक दुनिया में हर चार में से एक व्यक्ति भारतीय विश्वविद्यालयों से स्नातक होगा।

नयी दिल्ली, एक मार्च ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जैसन क्लेयर ने बुधवार को कहा कि 2035 तक दुनिया में हर चार में से एक व्यक्ति भारतीय विश्वविद्यालयों से स्नातक होगा।

तीन मार्च तक की भारत यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के वेंकटेश्वर कॉलेज और दिल्ली छावनी में एक केंद्रीय विद्यालय का दौरा किया।

उन्होंने कहा, "दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक ऑस्ट्रेलियाई अब दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। पचास साल पहले हम जो थे उससे ऑस्ट्रेलिया आज एक अलग देश है और यह शिक्षा के कारण है तथा भारत भी एक अलग देश बनेगा।"

मंत्री ने कहा, "इसका मतलब यह हो सकता है कि 2035 तक नयी शिक्षा नीति के कारण दुनिया भर में चार में से एक व्यक्ति भारत के किसी न किसी विश्वविद्यालय से स्नातक होगा।"

क्लेयर ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने वोलोंगोंग, मैक्वेरी और मेलबर्न विश्वविद्यालयों सहित विभिन्न ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा, "कल 10 नये एमओयू पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। इस तरह के शैक्षिक एमओयू दोनों देशों के बीच पहला कदम है, जिससे व्यावसायिकता की पारस्परिक मान्यता के लिए एक तंत्र स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका