देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग : श्रीकांत की शीर्ष 10 में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के दम पर भारत के किदाम्बी श्रीकांत को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में चार पायदान का फायदा हुआ और वह फिर से शीर्ष 10 में शामिल हो गये।

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के दम पर भारत के किदाम्बी श्रीकांत को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में चार पायदान का फायदा हुआ और वह फिर से शीर्ष 10 में शामिल हो गये।

गुंटूर के इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को स्पेन के हुएलवा में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला और वह 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले युवा लक्ष्य सेन भी दो पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गये लेकिन बी साई प्रणीत दो पायदान नीचे 18वें स्थान पर खिसक गये।

एच एस प्रणय विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे जिससे उन्होंने छह पायदान की छलांग लगायी और अब वह 26वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सातवें स्थान पर बनी हुई हैं जबकि चोटों से उबर रही साइना नेहवाल 25वें स्थान पर हैं।

चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी एक पायदान नीचे 10वें स्थान पर खिसक गयी है जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने महिला युगल में फिर से शीर्ष 20 में जगह बनायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस