एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अप्रैल से चुनिंदा प्रतियोगिताओं में नई स्कोरिंग प्रणाली का परीक्षण करेगा बीडब्ल्यूएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल के प्रति नए दर्शकों को आकर्षित करने और मैचों को छोटा करने के उद्देश्य से बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) इस साल अप्रैल से कम से कम छह महीनों के लिए चुनिंदा प्रतियोगिताओं में 15 अंक के तीन गेम की स्कोरिंग प्रणाली का परीक्षण करेगा।

देश की खबरें | अप्रैल से चुनिंदा प्रतियोगिताओं में नई स्कोरिंग प्रणाली का परीक्षण करेगा बीडब्ल्यूएफ

नयी दिल्ली, छह फरवरी खेल के प्रति नए दर्शकों को आकर्षित करने और मैचों को छोटा करने के उद्देश्य से बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) इस साल अप्रैल से कम से कम छह महीनों के लिए चुनिंदा प्रतियोगिताओं में 15 अंक के तीन गेम की स्कोरिंग प्रणाली का परीक्षण करेगा।

मौजूदा प्रारूप में 21 अंक के ‘बेस्ट ऑफ थ्री गेम’ (दो गेम जीतने वाला विजेता) मैच होते हैं।

विश्व संचालन संस्था की फैसला लेने वाली संस्था बीडब्ल्यूएफ परिषद ने नवंबर में कुआलालंपुर में अपनी बैठक के दौरान मौजूदा स्कोरिंग प्रणाली को बदलने के लिए 15 अंक के तीन गेम की स्कोरिंग प्रणाली का समर्थन किया था जो पहले से ही बैडमिंटन के वैकल्पिक नियमों का हिस्सा है।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ परिषद ने अप्रैल से सितंबर-अक्टूबर 2025 तक चुनिंदा महाद्वीपीय चैंपियनशिप, ग्रेड 3 टूर्नामेंट, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लीग और राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 15 अंक के तीन गेम प्रणाली का व्यावहारिक परीक्षण करने की योजना को मंजूरी दी। ’’

इंटरनेशनल चैलेंज, इंटरनेशनल सीरीज और फ्यूचर सीरीज प्रतियोगिता ग्रेड 3 टूर्नामेंट के अंतर्गत आती हैं।

नई स्कोरिंग प्रणाली को चुनने के पीछे के कारणों को समझाते हुए बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘मौजूदा प्रणाली की तुलना में 15 अंक के तीन गेम में कम अंक होते हैं जिससे यह संभावना बढ़ जाती है कि प्रत्येक अंक अधिक रोमांचक होगा। मौजूदा प्रणाली की तुलना में 15 अंक के तीन गेम में नतीजा तेजी से निकलता है और प्रत्येक गेम और कुल गेम की संख्या दोनों में उत्साह का अच्छा संतुलन बनाता है। ’’

बीडब्ल्यूएफ ने यह भी कहा कि 15 अंक के तीन गेम प्रणाली से मैच छोटे होंगे, कार्यक्रम बेहतर होगा, प्रशंसकों की दिलचस्पी बनी रहेगी और इससे खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा और वे कम थकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘15 अंक के तीन गेम की प्रणाली में रैलियों की संख्या भी कम होने की संभावना है और इससे गेम का समय ज्यादा निरंतर रहेगा। परीक्षण के परिणाम के बाद बीडब्ल्यूएफ परिषद अंतिम निर्णय लेगी कि इस नई प्रणाली को बीडब्ल्यूएफ की वार्षिक आम बैठक 2026 में प्रस्तावित किया जाए या नहीं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).