एजेंसी न्यूज

बीडब्ल्यूएफ ने कोविड-19 महामारी के कारण यूएस ओपन ओपन को रद्द किया

दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में 30 लाख से ज्यादा लोग आये हैं।

बीडब्ल्यूएफ ने कोविड-19 महामारी के कारण यूएस ओपन ओपन को रद्द किया
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कोविड-19 महामारी के कारण जून में आयोजित होने वाले यूएस ओपन विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट को मंगलवार को स्थगित कर दिया।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में 30 लाख से ज्यादा लोग आये हैं।

बीडब्ल्यूएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ कैलिफोर्निया के फुलर्टन में 23 से 28 जून तक आयोजित होने वाले योनेक्स यूएस ओपन 2020 के रद्द होने की पुष्टि करता है।’’

उन्होंने बताया कि यह फैसला अमेरिकी बैडमिंटन के साथ विचार-विमर्श के बाद आपसी सहमति से लिया गया।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘ बीडब्ल्यूएफ ने आयोजकों के द्वारा उठाये गये स्वास्थ्य, सुरक्षा और जोखिम पर विचार करने के बाद यह फैसला किया।’’

भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय 2017 में इसके चैम्पियन बने थे। उन्होंने फाइनल में हमवतन पारुपल्लि कश्यप को हराया था।

बीडब्ल्यूएफ इससे पहले मई, जून और जुलाई में होने वाले कई टूर्नामेंटों को निलंबित कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).