एजेंसी न्यूज

Share Market: कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से शेयर बाजार बढ़त में, सेंसेक्स 99 अंक मजबूत

स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और कारोबार के अंतिम घंटे में तेज लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 99 अंक के लाभ में रहा.

Share Market: कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से शेयर बाजार बढ़त में, सेंसेक्स 99 अंक मजबूत

मुंबई, 25 मई: स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और कारोबार के अंतिम घंटे में तेज लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 99 अंक के लाभ में रहा. वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के अंतिम दिन होने के साथ उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 98.98 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,872.62 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 61,934.01 अंक तक गया और नीचे में 61,484.66 अंक तक आया. यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 208 अंक टूटा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत कमजोर रही. लेकिन अंत में यह 35.75 अंक यानी 0.20 प्रतिशत के लाभ के साथ 18,321.15 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और महिंद्रा और महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में विप्रो, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा स्टील शामिल हैं. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे. सेंसेक्स में बुधवार को 208.01 की गिरावट आई थी। वहीं निफ्टी 62.60 अंक नुकसान में रहा था. इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 1,185.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).