देश की खबरें | व्यवसायी का मृत बेटा पिता से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक व्यवसायी ने चार महीने से अधिक पहले अपने जिस 42 वर्षीय लापता बेटे की लाश पहचान कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, पुलिस ने अब उसी बेटे को तीन अन्य लोगों के साथ पिता से 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप मे हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिजनौर, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक व्यवसायी ने चार महीने से अधिक पहले अपने जिस 42 वर्षीय लापता बेटे की लाश पहचान कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, पुलिस ने अब उसी बेटे को तीन अन्य लोगों के साथ पिता से 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप मे हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि धामपुर के व्यापारी अशोक अग्रवाल का 42 वर्षीय बेटा पल्लव इस साल छह जुलाई को लापता हो गया था । इसके कुछ दिन बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक शव मिला था । अशोक अग्रहवाल ने उसकी पहचान अपने बेटे पल्लव के रूप में की और उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।

यह भी पढ़े | BJP नेता स्वतंत्र देव सिंह का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, कहा – अलगाववादियों का हौसला बढ़ाने के लिए गुपकार समझौते का बन गए हिस्सा.

सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले पिता को पल्लव का फोन आया और उसने धमकी देते हुये 20 लाख रूपए की मांग की अग्रवाल ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में पल्लव और उसके साथियों— संजीव तोमर, दीपक और शुभम को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया ।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Election 2021: मिशन तमिलनाडु के तहत चेन्नई पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत- देखें विडियो.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पल्लव निराशा में है और इसका फायदा उठाकर संजीव तोमर और उसके दोनों साथियों ने पिता पुत्र के बीच गलतफहमी पैदा कर अभी तक अशोक अग्रवाल से लगभग साढ़े तीन लाख रूपए ऐंठ चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि पल्लव को इलाज की जरूरत है तीनों आरो​पी पल्लव को लगभग सवा चार माहीने तक हरिद्वार और इधर-उधर घुमाते रहे । उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ संबंधित

धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू