देश की खबरें | मध्य दिल्ली में कारोबारी को गोली मारी गयी, किशोर समेत दो पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के तिलक मार्ग पर भैरो मंदिर के समीप मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने घर लौट रहे एक कारोबारी को गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई मध्य दिल्ली के तिलक मार्ग पर भैरो मंदिर के समीप मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने घर लौट रहे एक कारोबारी को गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

उसने बताया कि नोएडा निवासी राजेंद्र शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे दिल्ली के चांदनी चौक स्थित अपनी इत्र की दुकान से लौट रहे थे कि तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-नयी दिल्ली) देवेश महला ने बताया, ‘‘‘राजेंद्र का कथित तौर पर पीछा कर रहे हमलावरों ने मंदिर के पास गोलियां चलाईं। घायल होने के बावजूद राजेंद्र अपने कारोबारी सहयोगी को सूचित करने में कामयाब रहे, जिसने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।’’

उन्होंने बताया कि राजेंद्र जब अस्पताल पहुंचे तो वहां के कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि राजेंद्र का फिलहाल इलाज चल रहा है।

डीसीपी ने कहा कि तिलक मार्ग थाने में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए 35 से अधिक अधिकारियों की छह टीम गठित की गई हैं।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने बाद में प्रशांत (21) को गिरफ्तार कर लिया और एक किशोर को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र चांदनी चौक के तिलक बाजार में इत्र की दुकान चलाता है। पुलिस के मुताबिक राजेंद्र ने बताया है कि घटना के समय उसके पास ज्यादा नकदी नहीं थी।

पुलिस का कहना है कि राजेंद्र से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\