एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में शनिवार शाम एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

वर्धमान, एक अप्रैल पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में शनिवार शाम एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर के व्यवसायी राजू झा कोलकाता जा रहे थे और इस दौरान शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि झा जब दुकान के बाहर अपनी कार में इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार में दो व्यक्ति वहां पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि एक आरोपी ने रॉड से उनकी कार का शीशा तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने उन पर गोली चलानी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग घायल हो गए।

होटल व्यवसाय से जुड़े झा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे और उन्हें कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).