उत्तर प्रदेश में व्यापारी की हत्या, पत्नी समेत चार गिरफ्तार
फतेहपुर जिले में बीती 29 जनवरी की देर रात बिंदकी कस्बे में एक व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
फतेहपुर (उप्र), 3 फरवरी : फतेहपुर जिले में बीती 29 जनवरी की देर रात बिंदकी कस्बे में एक व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बिंदकी कस्बा निवासी धागा कारोबारी अमित कुमार गुप्ता 26 जनवरी को मुंबई से अपने घर आया था. पिछली 29 जनवरी को उसकी पत्नी पूनम भी बच्चों के साथ मुंबई से बिंदकी पहुंची थी. उसी रात गुप्ता की हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया.
इस दौरान पुलिस को जिस कमरे में व्यापारी का शव मिला, वह कमरा अंदर से बंद था. उसी कमरे में पत्नी व बच्चे मौजूद थे. इस पर पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सिंह ने बताया कि पूनम के अपने बहनोई रामखेलावन और प्रेमी अविनाश यादव उर्फ उमेंद्र से कथित तौर पर अवैध संबंध थे. गुप्ता को इसकी जानकारी हो गई थी. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता था. उन्होंने बताया कि इसी के चलते पूनम ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और इसके लिए सात लाख रुपये की सुपारी दी. यह भी पढ़ें : Karnataka Sex CD Scandal: भाजपा केस सीबीआई को सौंपने की तैयारी में
सिंह ने बताया कि व्यापारी की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अमित गुप्ता की पत्नी पूनम, शेरा उर्फ अंकित सिंह, अंशुल पासवान और केशव गुप्ता को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि अंकित उर्फ शेरा शातिर किस्म का अपराधी है. उसके खिलाफ फतेहपुर और कानपुर जिले में गैंगस्टर कानून समेत विभिन्न संगीन अपराधों में 14 मामले दर्ज हैं. वहीं, केशव गुप्ता पर फतेहपुर के औंग और कानपुर थानों में चार मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि पूनम को बहनोई रामखेलावन और मोहित पासवान फरार हैं. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

