एजेंसी न्यूज

नवाब मलिक के दामाद से जुड़े मादक पदार्थ मामले में एनसीबी की एसआईटी के समक्ष पेश हुए कारोबारी सजनानी

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान से जुड़े कथित मादक पदार्थ मामले में कारोबारी करण सजनानी बुधवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए.

नवाब मलिक के दामाद से जुड़े मादक पदार्थ मामले में एनसीबी की एसआईटी के समक्ष पेश हुए कारोबारी सजनानी
एनसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 10 नवंबर : महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान से जुड़े कथित मादक पदार्थ मामले में कारोबारी करण सजनानी बुधवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए. एनसीबी ने मंगलवार को सजनानी को समन भेजा था और वह आज दोपहर करीब 12 बजे यहां एनसीबी दफ्तर पहुंचे. एजेंसी के उप महानिदेशक संजय सिंह की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने मंगलवार को मामले में पुन: जांच की प्रक्रिया शुरू की थी.

ब्रिटिश नागरिक सजनानी को इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी ने कथित तौर पर उनके पास से आयातित गांजा बरामद किया था. एनसीबी ने उपनगर बांद्रा में सजनानी के घर पर छापा मारा था और कथित रूप से करीब 200 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया था. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: नाबालिग ने रिश्तेदार का अपहरण कर उसके साथ शादी रचाई

एनसीबी के अनुसार सजनानी तंबाकू में गांजा मिलाकर इसे हर्बल उत्पाद के रूप में बेचता था. इसी मामले में एनसीबी ने जनवरी में समीर खान को गिरफ्तार किया था. सितंबर में एक अदालत ने खान को जमानत दे दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).