एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती सकारात्मक रुख के बाद कारोबार सपाट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा, लेकिन एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बाद में कारोबार सपाट रहा।

जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती सकारात्मक रुख के बाद कारोबार सपाट

मुंबई, आठ नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा, लेकिन एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बाद में कारोबार सपाट रहा।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 181.6 अंक चढ़कर 65,124 पर पहुंच गया। निफ्टी 49 अंक बढ़कर 19,455.70 पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, विप्रो, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन के शेयर लाभ में रहे।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयरों को नुकसान हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिका बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 497.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).