प्रवासी मजदूरों को अवैध रूप से बिहार ले जाने की कोशिश करने पर बस मालिक और डूाइवर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार ड्राइवर की पहचान नांगलोई निवासी मनीष कुमार झा (31) और बस मालिक की पहचान गोविंदपुरी निवासी श्रवण कुमार शुक्ला (42)के रूप में हुई है।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच फर्जी पास पर यहां से 49 प्रवासी श्रमिकों को बिहार ले जाने का कथित रूप से प्रयास कर रहे एक बस ड्राइवर और उसके मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार ड्राइवर की पहचान नांगलोई निवासी मनीष कुमार झा (31) और बस मालिक की पहचान गोविंदपुरी निवासी श्रवण कुमार शुक्ला (42)के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस बस को 18 मई को गश्त के दौरान पुलिस ने एस्टेट इंट्री रोड पर पकड़ा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने बताया कि तलाशी लेने पर बस में 49 प्रवासी श्रमिक बैठे हुए मिले जो बिहार के किशनगंज जा रहे थे। सभी प्रवासी श्रमिक यहां तुगलकाबाद एक्सटेंशन के थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ बस ड्राइवर ने शाहदरा के जिलाधिकारी द्वारा इस वाहन के लिए जारी किया गया पास भी दिखाया । लेकिन जब उसकी जांच की गयी तो वह फर्जी पाया गया । उसने बस पास के लिए आवेदन दे रखा था।’’

उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रवासी श्रमिकों को तुगलकाबाद गांव भेज दिया गया।

डीसीपी के अनुसार भादंसं और महामारी बीमारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\