Pilibhit Bus Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बस पलटी, 25 लोग घायल
पीलीभीत जिले में मजदूरों को ले जा रही एक बस बृहस्पतिवार को सड़क किनारे एक गड्ढे में पलटी गई जिससे 25 लोग घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पीलीभीत (उप्र), 14 नवंबर : पीलीभीत जिले में मजदूरों को ले जा रही एक बस बृहस्पतिवार को सड़क किनारे एक गड्ढे में पलटी गई जिससे 25 लोग घायल हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
घुंघचाई पुलिस थाना के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बस बरेली जिले के नवाबगंज और आसपास के गांवों से लगभग 60 श्रमिकों को बिहार के एक भट्ठे पर ले जा रही थी. बलरामपुर चौकी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. यह भी पढ़ें : जोहो के सीईओ श्रीधर वेम्बू एबीवीपी के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे
उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए और रुखसाना तथा जन्नती बेगम की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरनपुर और निजी अस्पतालों में हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

