देश की खबरें | आगरा में बस बिजली के करंट की चपेट में आई, चार यात्री झुलसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के थाना मनसुखपुरा के गढ़कापुरा गांव में सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गयी जब बिजली के तार की चपेट में आई एक बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा, 27 जनवरी आगरा के थाना मनसुखपुरा के गढ़कापुरा गांव में सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गयी जब बिजली के तार की चपेट में आई एक बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना मनसुखपुरा प्रभारी सुदामा लाल ने बताया कि करंट से झुलसे चारों यात्रियों की हालत में सुधार है और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि करंट के चपेट में आई बस में श्रद्धालु प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में जाने के लिए सवार हुए थे।

मिली जानकारी अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं के बैठने के बाद चालक रामू ने आगे बढ़ने के बजाय बस को थोड़ा पीछे किया तो बस ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गई।

इसके बाद चालक रामू समेत चार लोगों को इतना तेज बिजली के करंट का झटका लगा कि उनकी चीखें निकल गईं। हालांकि, जो लोग सीट पर बैठे थे, उन्हें करंट नहीं लगा।

पुलिस ने बताया कि किसी तरह बस को बिजली के तार से दूर करके करंट से झुलसे चार लोगों को तत्काल पिनाहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद झुलसे चारों लोगों को आगरा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी