एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के धौलपुर में बस ने टेंपो को मारी टक्कर, आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बस ने एक टेंपो को टक्कर मार दी जिससे आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के धौलपुर में बस ने टेंपो को मारी टक्कर, आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बस ने एक टेंपो को टक्कर मार दी जिससे आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात बाड़ी थाना क्षेत्र में सुन्नीपुर के पास हुई जब ग्वालियर से जयपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने टेंपो को टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि इससे टेंपो में सवार एक दंपति और आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टेंपों में सवार तीन परिवार के ये लोग एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान इरफान उर्फ बंटी (38), जूली (34), आसमा (14), सलमान (आठ), साकिर (छह), सानिफ (नौ), अजान (पांच), जरीना (35), आसियाना (10), सूफी (सात), परवीन (32) और दानिश (10) के रूप में हुई है।

मीणा ने बताया कि हादसे में घायल साजिद (10) को उपचार के लिए धौलपुर से आगरा भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).