Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत; 24 घायल
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद तीर्थयात्रियों को लेकर राजस्थान जा रही बस पलट गई जिससे एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी,
Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद तीर्थयात्रियों को लेकर राजस्थान जा रही बस पलट गई जिससे एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने चश्मदीदों के हवाले से कहा कि हादसा तब हुआ जब तीखे मोड़ के कारण चालक ने तेज रफ्तार वाहन पर से नियंत्रण खो दिया.
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ आतंकी समूह इसे आंतकी घटना बता रहे हैं. यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir Bus Accident: जम्मू कश्मीर के कटरा में बस दुर्घटना की शिकार, कई लोग घायल (Watch Video)
अधिकारियों ने बताया कि हादसा कटरा के बाहरी इलाके में मुर्री के पास अपराह्न करीब एक बजे हुआ. उन्होंने बताया कि बस में 30 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी मंदिर में दर्शन के बाद लौट रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस की टीम सहित बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया, जहां जयपुर की नीतिका को मृत घोषित कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि 24 घायलों में से 11 को बाद में विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू भेजा गया. एडीजीपी सिंह ने एक संदेश में कहा, “सोशल मीडिया साइट पर कुछ आतंकी समूह इसे आतंकी घटना बता रहे हैं। यह कोई आतंकी घटना नहीं है। चालक और यात्रियों/चश्मदीदों के बयान के अनुसार, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। तीखे मोड़ और वाहन की तेज गति के कारण हादसा हुआ.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

