एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में बस पुल के नीचे गिरी, छह यात्रियों की मौत, कई अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के पुल से नीचे गिर जाने से कम से कम छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये।

देश की खबरें | झारखंड में बस पुल के नीचे गिरी, छह यात्रियों की मौत, कई अन्य घायल

रांची, 17 सितंबर झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के पुल से नीचे गिर जाने से कम से कम छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गिरिडीह से रांची जा रही यह बस टाटीझरिया थानाक्षेत्र में पुल का रेलिंग तोड़ते हुए शिवानी नदी में गिर गयी।

उन्होंने कहा , ‘‘ दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य को हजारीबाग के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हम उन्हें बेहतर उपचार के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेजने की तैयारी कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि यदि बस नदी के मध्य पानी में गिरती, तो नुकसान अधिक हो सकता था।

उन्होंने कहा, ‘‘अब भी कुछ यात्री बस के अंदर फंसे हैं और गैस कटर की मदद से निकास द्वार बनाकर हम उन्हें बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।’’

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी एवं तीन थाना प्रभारियों को बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए दुर्घटना स्थल पर तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).