एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बस खड्ड में गिरी- दो यात्रियों की मौत, 19 अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस शनिवार को सड़क से फिसल कर खड्ड में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बस खड्ड में गिरी- दो यात्रियों की मौत, 19 अन्य घायल
Dead

जम्मू, 18 फरवरी : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस शनिवार को सड़क से फिसल कर खड्ड में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसा रानसु इलाके के तरयाथ में अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे उस समय हुआ, जब चालक ने घुमावदार रास्ते में बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया.

अधिकारियों ने बताया कि बस में तीर्थयात्री सवार थे, जो महा शिवरात्रि के अवसर पर राजौरी से प्रसिद्ध शिव खोड़ी गुफा मंदिर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे के तत्काल बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Delhi MCD Mayor Election: 22 फरवरी को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव, SC के आदेश के बाद LG ने दी मंजूरी

अधिकारियों ने बताया कि 12 घायलों को इलाज के लिए जम्मू स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) रेफर किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).