देश की खबरें | हरियाणा के पंचकूला में बस खाई में गिरी, चार लोग घायल

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर हरियाणा के पंचकूला जिले में टिक्कर ताल के निकट शनिवार को एक बस के 40 फुट गहरी खाई में गिरने से दो छात्र और चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बस में पंजाब के एक स्कूल के 45 छात्र सवार थे।

पुलिस ने बताया कि मोरनी हिल्स इलाके में टिक्कर ताल के निकट चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण बस खाई में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब पंजाब के मलेरकोटला स्थित ननकाना साहिब पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र पर्यटन स्थल टिक्कर ताल जा रहे थे।

इसने बताया कि हादसे में बस चालक, दो छात्र और एक ‘टूरिस्ट गाइड’ घायल हो गए, जबकि अन्य छात्रों की हालत ठीक है।

पुलिस ने बताया कि सभी छात्र कक्षा नौ से 12वीं तक के थे और छात्रों को बचा लिया गया तथा उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 के एक अस्पताल में ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)