एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, पांच की मौत 34 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार को तड़के एक बस के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गये । पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, पांच की मौत 34 घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार को तड़के एक बस के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गये । पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोंडईबारी घाट में तड़के सवा तीन बजे उस समय हुयी जब यह बस मलकापुर से सूरत जा रही थी।

यह भी पढ़े | Special Session on Farmers Bills in Rajasthan: पंजाब के बाद अब राजस्थान में कृषि कानूनों पर बुलाया जाएगा विशेष सत्र.

प्रारंभिक खबरों के अनुसार चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह 30 फुट गहरी खाई में गिर गयी ।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- उनकी झूठी दलीलों ने व्यापारियों का धंधा डूबा दिया.

अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लागों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गये हैं ।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).