एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार के पटना में हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में बस चालक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पटना में हथियारबंद बदमाशों ने एक बस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी और इस दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बिहार के पटना में हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में बस चालक की मौत

पटना, 22 अप्रैल बिहार के पटना में हथियारबंद बदमाशों ने एक बस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी और इस दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के गया-मसूरी मोड़ के पास हुई।

पटना सिटी (पूर्व) के पुलिस उपाधीक्षक के. रामदास ने बताया, “करीब चार से पांच हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें दुष्यंत कुमार नाम के व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि इरशाद नाम का एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया।”

उन्होंने बताया, “इरशाद का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन हथियारबंद लोग मौके से भागने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).